5
(1)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आज से अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। बांका सांसद गिरधारी यादव और स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल की पहल पर यह ठहराव संभव हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन मास्टर गिरीश प्रसाद सिंह और अंग एक्सप्रेस के ड्राइवर को अंगवस्त्र और फूलमाल पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांग स्वीकार कर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया है। अब सुल्तानगंज वासी सीधे बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है।

उन्होंने आगे कहा कि सुल्तानगंज से देवघर तक रेलवे लाइन की स्वीकृति भी मिल गई है और जल्द ही इस कार्य की शुरुआत की जाएगी। रेलवे बोर्ड की बैठक में इसे लेकर प्रस्ताव रखा गया है और आने वाले समय में इस परियोजना को गति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर लोजपा युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, मिथलेश कुमार, राजू कुमार उर्फ टिप्पल, टिंकू मंडल, आलोक कुमार उर्फ सन्नी, प्रविण कुमार, विपिन सिंह, मिथलेश कुमार चन्द्रवंशी, विवेकानंद भीरर्खुद सहित अनेक एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: