5
(1)

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में आगामी 20 सितंबर को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजपा कार्यकर्ता दिलीप मिश्रा सहित एनडीए के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि एक-एक वोट एनडीए के समर्पित उम्मीदवार को ही मिलेगा और आगामी चुनाव में बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: