5
(1)

नवगछिया । सोमवार को वादनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री परबत्ता थानांर्तगत ग्राम गोनरचक स्थित इनकी बड़ी बेटी के घर से रात्री में बिना किसी को बताये कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि खरीक थाना क्षेत्र के अंभो निवासी विकास कुमार पिता विलक्षण सिंह ने इनकी नाबालिग पुत्री को शादी कि नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या- 155/25, धारा- 137 (2)/96/352/3(5) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की अपहृता को अपहरणकर्ता विकास कुमार के घर से बरामद किया गया। साथ ही अपहरणकर्ता विकास कुमार पिता विलक्षण सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: