5
(1)

अकबरनगर : गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नगर और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस कारण लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाढ़ प्रभावित लोग किसी तरह घरों की छतों या ऊंची जगहों पर रहकर अपने जीवन-यापन का प्रयास कर रहे हैं।

अकबरनगर थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगापुर पूरी तरह से बाढ़ग्रस्त है। श्रीरामपुर गांव के वार्ड आठ और दस का इलाका भी प्रभावित हुआ है। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय श्रीरामपुर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया, इसलिए अब पठन-पाठन कन्या मध्य विद्यालय हाई स्कूल के परिसर में शिफ्ट कर दिया गया है।

इसके अलावा बसंतपुर, खेरैहिया, हरीनगर, भवनाथपुर और किसनपुर जैसे गांवों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दियारा इलाका पहले ही पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। इस कारण मवेशीपालक अपने मवेशियों को ऊंचे स्थान या सड़क किनारे रखने को विवश हैं।

मवेशियों के चारे भी पानी में डूबकर बर्बाद हो गए हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मवेशियों को किसी तरह रुखा और सूखा चारा देकर उनकी देखभाल की जा रही है। बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक प्रभावित लोगों को कोई राहत या सुविधा नहीं प्रदान की गई है। इस स्थिति में खासकर मवेशीपालकों को चारा उपलब्ध कराने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: