5
(1)

भागलपुर में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अधिकारियों के साथ जीरो माइल स्थित आईटीआई कॉलेज पहुंचे। यही वह स्थान है जहां चुनाव के दौरान स्ट्रांग रूम बनाया जाता है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे कॉलेज परिसर का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के मार्ग और आवागमन की व्यवस्था का भी अवलोकन किया ताकि चुनावी कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ एसडीएम विकास कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: