



नवगछिया। अनुमंडल स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर, नवगछिया, भागलपुर के प्रांगण में गुरुवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन की ओर से “बेस्ट टीचर ऑफ द मंथ” की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में गणित शिक्षक अमर कुमार झा और गणित व विज्ञान शिक्षक विवेक गुप्ता को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होते हैं। वहीं विद्यालय सचिव ने चयनित दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्हें विद्यालय परिवार का गौरव बताया।
समारोह के दौरान श्री दुर्गा सप्तशती (नवीन संस्करण) का लोकार्पण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह ग्रंथ आस्था, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में सम्मानित शिक्षकों ने विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।














