



नवगछिया : फाइटर फिटनेस एकेडमी के डायरेक्टर और अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय चौधरी, गौतम यादव, पूर्व एयरफोर्स सैनिक दिवाकर भूषण, सिंगर मिथुन महुआ, पूर्व विजिलेंस विभाग के सब-इंस्पेक्टर राज किशोर शाह और शिक्षा क्षेत्र से धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए निरंतर बेहतर कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
इस अवसर ने सभी उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यों और उनके दृष्टिकोण से प्रेरित किया और एकजुट होकर राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा दी।













