4
(1)

भागलपुर । पीरपैंती प्रखंड के ईशीपुर में मंगलवार को यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर दीनानाथ के मार्गदर्शन में अमर नर्सिंग होम के संचालक अमरनाथ कुशवाहा और वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के फील्ड ऑफिसर संतोष कुमार ने कुल सोलह टीबी मरीजों को गोद लिया। इनमें ग्यारह मरीजों को अमरनाथ कुशवाहा और पाँच मरीजों को संतोष कुमार ने निश्चय मित्र बनकर गोद लिया। सभी मरीजों को अगले छह महीने तक पौष्टिक आहार और राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

कहलगांव एसडीपीओ टू डॉक्टर अर्जुन कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध लोग निश्चय मित्र बनकर आगे आएं और मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में सहयोग करें। वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के रीजनल मैनेजर धीरज कुमार ने मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और टीबी उन्मूलन अभियान के बारे में जागरूकता दी। उन्होंने बताया कि टीबी कैसे फैलता है, इससे बचाव के उपाय क्या हैं और सही समय पर इलाज व नियमित दवा लेने से इसे कैसे समाप्त किया जा सकता है।

रेफरल अस्पताल प्रभारी नीलम कुमारी और चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नीरज कुमार ने मरीजों को सलाह दी कि दवा का सेवन बीच में कभी न रोकें और नियमित रूप से उपचार लें। इस अवसर पर उप प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार सिन्हा उर्फ राखो राम, मुखिया यादव, समीर सिंह, मोबिन, रहमान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: