5
(1)

नवगछिया। सांस्कृतिक परिषद जीबी कॉलेज नवगछिया द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की तथा संचालन का दायित्व सचिव डॉ. उषा शर्मा ने निभाया।

इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ. शैलेंद्र और डॉ. कलाधर मंडल सहित सभी नियमित एवं अतिथि शिक्षकों को प्राचार्य द्वारा फूलमाला और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंच संचालन सादिया और मनतषा ने किया। ज्योति, नेहा, शाहिदा, प्रियंका, मेहर, अंजलि, कोमल कुमारी, काजल और खुशबू ने नृत्य प्रस्तुत किया, संचित ने भाषण दिया तथा छोटू ने गिटार पर गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार, वरिष्ठ शिक्षक प्रो. शिव शंकर मंडल, डॉ. फिरोज अहमद और डॉ. प्रभात कुमार ने बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. मुसर्रत, डॉ. शयान, डॉ. मंजू, डॉ. अनिल, डॉ. सुनील, डॉ. नाज, डॉ. श्वेता, डॉ. राजीव, डॉ. हामिद, डॉ. रतिकांत, डॉ. अभय, मुकेश विलास सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. चंदा कुमारी और डॉ. भावना का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ. उषा शर्मा ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: