5
(1)

भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में शनिवार को एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन से पहले भाजपा झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति की महिलाओं ने जोरदार रैली निकाली। यह रैली कचहरी परिसर से शुरू होकर लाजपत पार्क मैदान तक पहुंची।

रैली का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह और झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने किया। रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने सम्मेलन को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया।

सम्मेलन स्थल पर रैली के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने एनडीए के समर्थन में नारे लगाए और पूरे मैदान का माहौल चुनावी रंग में रंग गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: