



नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर के विभिन्न स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया गया।
नगर परिषद क्षेत्र में स्थित बिहुला पार्क में संपूर्ण सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कार्यालय कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया। साथ ही वहां उपस्थित आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।

इसी क्रम में नगर पंचायत सबौर में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चिन्हित सीटीयूएस का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया गया। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने अपनी भूमिका निभाई और आमजन को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा बनाए रखना बताया गया।













