5
(1)

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में 16 सितम्बर की रात एक 16 वर्षीय किशोरी के अचानक लापता हो जाने से गांव में दहशत और परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, किशोरी रात में शौच के लिए उठी थी। उसने अपनी मां बबिता देवी से रोशनी के लिए टॉर्च मांगी और घर के आगे दरवाजे के पास गई, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी।

मां बबिता देवी, पिता निरंजन मंडल और भाई बिशु कुमार ने पूरी रात अपने स्तर से और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन बबिता देवी ने पीरपैंती थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों ने बताया कि बेटी के लापता होने के बाद से मां बबिता देवी गहरे सदमे में हैं और चार दिनों से अन्न-जल त्याग चुकी हैं। थाने को दिए आवेदन में बबिता देवी ने संदेह जताया है कि पुरानी रंजिश के कारण गांव के दो व्यक्तियों ने उनकी बेटी को गायब करने की साजिश रची हो सकती है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले उन्हीं लोगों ने धमकी दी थी कि यदि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

परिवार ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर किशोरी को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: