


भागलपुर। जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अनियमितताओं का एक बड़ा मामला सामने आया है। मंदरोजा स्थित एसकेपी विद्या विहार स्कूल की जांच में कई गंभीर खामियां पाई गईं, जिसके चलते विद्यालय की मान्यता और सीबीएसई सम्बद्धता दोनों खतरे में पड़ गई हैं। जिला प्रशासन ने इस संबंध में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, बिहार को प्रस्वीकृति रद्द करने तथा सीबीएसई से सम्बद्धता समाप्त करने की अनुशंसा की है।
जानकारी के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय प्रस्वीकृति समिति की बैठक में एसकेपी विद्या विहार की पोल खुली। जांच में पाया गया कि स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के नामांकन रजिस्टर, शुल्क विवरण, शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया और योग्यता प्रमाण पत्र जैसे बुनियादी अभिलेख तक प्रस्तुत नहीं किए।












