5
(1)

नवगछिया। नवगछिया के राजेन्द्र कॉलोनी में अंतर आयु आयुर्वेद एवं पंचकर्म थेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेंटर के संचालक पंकज कुमार भारती के पिता एवं समाजसेवी राजकिशोर आर्य, प्रोफेसर रामदेव यादव, समाजसेवी प्रवीण भगत, डॉ मुकेश कुमार, क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह, घनश्याम प्रसाद, डॉ अनंत विक्रम शंकर साह एवं सब इंस्पेक्टर शंकर साह उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया और दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर योग गुरु विनोद विश्वास ने पंचकर्म और आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व तथा लाभों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी। वहीं, बाल भारती के प्रशासक डी. पी. सिंह ने कहा कि नवगछिया के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि अब पंचकर्म कराने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

प्रोफेसर अशोक गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद और पंचकर्म चिकित्सा की अत्यंत प्रभावी पद्धति है, जिससे किसी भी असाध्य रोग का पूर्ण इलाज संभव है। संचालक पंकज कुमार भारती ने बताया कि उनके सेंटर में आयुर्वेद, पंचकर्म और अन्य विभिन्न प्रकार की थेरेपी के माध्यम से असाध्य रोगों का सफल इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि असहाय लोगों के लिए प्रत्येक महीने की पहली तिथि को निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर विजय आनंद, संतोष गुप्ता, सोनू कुमार, मिथुन महुआ, गोतम यादव, सुमित कुमार, संतोष मेहता, प्रभात कुमार, संजय जैसवाल सहित शहर के कई गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह का आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: