5
(1)

भागलपुर । भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड स्थित अरार धोआवे पंचायत के श्रीचंडिका मिश्रीलाल कृष्ण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक प्लस टू विद्यालय परिसर में 25 सितंबर 2025 को पूर्वाह्न 10 बजे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं लाभुक संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की सफलता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय मैदान में स्टॉल निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और पदाधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

डीएम और एसएसपी ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: