5
(1)

नवगछिया के ज्ञान वाटिका में हो रहा ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता का आयोजन

नवगछिया । शिक्षा और प्रतिस्पर्धा के नए आयाम को आगे बढ़ाते हुए नवगछिया के सिंधिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में “केबीसी – कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता को परखने का एक अनोखा प्रयास है।

आयोजक समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत येलो कार्ड परीक्षा से होगी, जो बुधवार, 24 सितंबर 2025 को विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे। परीक्षा का उद्देश्य योग्य प्रतिभागियों का चयन करना है, जिन्हें अगले चरणों में प्रवेश मिलेगा।

परीक्षा के बाद प्रतियोगिता को कई चरणों में संपन्न किया जाएगा, जिसमें क्विज़, रैपिड फायर, ऑब्जेक्टिव प्रश्नोत्तरी और व्यक्तिगत प्रस्तुति जैसे राउंड शामिल होंगे। अंतिम चरण तक पहुँचने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी सभी विस्तृत जानकारी, नियमावली और समय-सारणी जीएस न्यूज़ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी और उनके अभिभावक वहां से सभी दिशानिर्देश प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन समिति का कहना है कि यह प्रतियोगिता बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और मंच संचालन जैसी क्षमताओं को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, यह मंच विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

वहीं परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है छात्राओं को बीच एडमिट कार्ड का वितरण कर दिया गया है ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: