5
(1)

ज्ञान वाटिका में आयोजित हो रहा ‘कौन बनेगा चैंपियन’

प्रतियोगिता का पहला चरण येलो कार्ड लिखित परीक्षा आयोजित

नवगछिया के सिंधिया मकंदपुर स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में बुधवार, 24 सितंबर 2025 को “केबीसी – कौन बनेगा चैंपियन” प्रतियोगिता का पहला चरण आयोजित किया गया। इस चरण में येलो कार्ड परीक्षा के तहत लिखित परीक्षा ली गई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व चेतना सत्र का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्वस्ति वाचन, दुर्गा आरती और राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। विद्यालय परिसर के किड्स सेक्टर को वेलकम जोन के रूप में सजाया गया था, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का उत्सवपूर्ण ढंग से स्वागत किया गया। आकर्षक सजावट और मनमोहक वातावरण ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पहले चरण के बाद चयनित प्रतिभागियों को ग्रीन कार्ड परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद प्रतियोगिता के अन्य चरणों में क्विज़, रैपिड फायर, ऑब्जेक्टिव प्रश्नोत्तरी और व्यक्तिगत प्रस्तुति जैसे रोचक राउंड शामिल होंगे। अंतिम चरण तक पहुँचने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजक समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ मंच संचालन और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने में सहायक होगी।

बुधवार को आयोजित परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह से भरा रहा। विभिन्न कक्षाओं में शिक्षकों की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। अब जल्द ही येलो कार्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद ग्रीन कार्ड परीक्षा का आयोजन 4 नवंबर को और केबीसी हॉट सीट गेम का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: