5
(1)

नवगछिया । 23 और 24 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा की छात्रा निधि कुमारी ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। कक्षा 6 की निधि कुमारी ने 23 सितंबर 2025 को पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर 14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

निधि ने लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य एस.के. चौधरी ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि विद्यालय और सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विद्यालय परिवार ने निधि कुमारी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल प्रशिक्षिका ज्योति चौधरी के मार्गदर्शन और मैदान पर मेहनत से बच्चे तकनीकी रूप से समृद्ध हुए हैं।

राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए निधि का चयन 18 सितंबर को जिला स्तर की प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: