



नवगछिया। नवरात्रि और दशहरा को लेकर नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने सैदपुर स्थित मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिरों में सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने कई दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने मेला समिति और मंदिर पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला और पुरुषों के प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएँ। साथ ही उन्होंने लोगों से हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। मौके पर मंदिर अध्यक्ष महेश कुंवर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समिति सदस्य नितेंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह, ग्रामीण लोग एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।














