3.7
(3)

नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने गुरुवार को नवगछिया थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि 24 सितंबर 2025 को वादी सुचित कुमार ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की कि नवगछिया बाजार स्थित उनके कपड़े के गोदाम का ताला तोड़कर दो अपराधियों (एक महिला और एक पुरुष) ने 50-60 साड़ी चोरी कर ली। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध थी।

नवगछिया थाना ने कांड संख्या 306/25, धारा 334(1)/303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए फुटेज में दिखाई दे रहे अपराधी नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी चंदन रजक पिता स्व. ईश्वर रजक को गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी बहन को भी विधिविरुद्ध निरूद्ध किया गया।

गिरफ्तार अपराधी चंदन रजक के निशानदेही पर चोरी गई कुल 45 साड़ी बरामद की गई। नवगछिया पुलिस ने बताया कि चंदन रजक का अपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ नवगछिया थाना में कुल 14 बड़े आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिनमें हत्या और चोरी शामिल हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: