5
(1)

भागलपुर । विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल भागलपुर सहित शाहकुंड, नवगछिया, पीरपैंती और कहलगांव प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अस्पतालों में कार्यरत ममता दीदी, लेबर रूम नर्स और क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएसआई इंडिया की प्रोग्राम मैनेजर रितु तिवारी ने आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में बेहतर गर्भनिरोधक सेवाएँ प्रदान करें, योग्य दंपतियों पर विशेष ध्यान दें और नए दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व गर्भनिरोधक दिवस का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नवदंपतियों तक परिवार नियोजन सेवाओं को पहुँचाना है।

जिला के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में महिलाओं को गर्भनिरोधक सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा पंचायत स्तर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से लेकर जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल तक महिलाओं के लिए जांच और बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

एसीएमओ ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और परिवार नियोजन के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज का निर्माण हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: