5
(1)

भागलपुर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एक निजी होटल में नराकास (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति) की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिंदी के विकास और उपयोग की समीक्षा करना था।

कार्यक्रम में नराकास की ओर से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा को वार्षिक गतिविधियों और कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार नराकास के अध्यक्ष राजकुमार द्वारा विद्यालय को प्रदान किया गया।

नराकास का मुख्य कार्य सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना और उसे प्रभावी रूप से कार्यान्वित करना है। इसके अंतर्गत हिंदी में दस्तावेज तैयार करना, हिंदी कार्यशालाओं का आयोजन, हिंदी कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा, गृह पत्रिका का संपादन, लेखन और निबंध प्रतियोगिता सहित हिंदी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन शामिल है।

इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी और हिंदी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं अन्य विद्यालयों में भी आयोजित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: