



नवगछिया। शुक्रवार सुबह रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटंगा ज्ञानी दास टोला कटाव स्थल पर पैर फिसलने से इंटर की छात्रा काजल कुमारी पत्नी कमलेश्वरी मंडल डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खोजबीन कर रही है। देर संध्या तक छात्रा का शव बरामद नहीं हो सका है।

घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार दल बल के साथ पहुंचे। इसके अलावा पंचायत मुखिया गणेश मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, पूर्व मुखिया मनोज रजक, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार रजक, छगौरी मंडल, रोशन मंडल और विनोद मंडल भी मौजूद रहे।
एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन घटना स्थल पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं। इस घटना से ग्रामीणों में शोक और चिंता की लहर व्याप्त है।














