5
(1)

नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल रोमांचक मुकाबलों के बाद बी.एन. महाविद्यालय और मारवाड़ी महाविद्यालय ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।

पहले सेमीफाइनल में बी.एन. महाविद्यालय ने बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मारवाड़ी महाविद्यालय ने एस.एस.भी महाविद्यालय को पराजित किया।

भागलपुर जिला कबड्डी संघ के अनुसार, फाइनल मुकाबला 27 सितम्बर 2025 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट ने खिलाड़ियों की प्रतिभा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: