5
(2)

नवगछिया: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने नवगछिया जिले की नई जिला कमेटी की घोषणा रविवार को जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा ने की। इस कमेटी में सभी वर्गों और समाज के हर तबके को उचित प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

घोषित कमेटी में 25 जिला उपाध्यक्ष, 33 जिला महासचिव और 21 जिला सचिव शामिल हैं। इसके साथ ही 10 महिलाओं को भी कमेटी में स्थान दिया गया है। पार्टी के युवा नेता और प्रखर वक्ता रवि कुमार को एक बार फिर जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रफुल्ल कुमार भारती को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। खरीक प्रखंड में शंभु कुमार मंडल को नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई कमेटी में मानेश्वर सिंह, गुलशन मंडल, राजकिशोर चौधरी, सुबोध साह, अजय प्रसाद सिंह, भावेश कुमार, गौतम कुमार यादव, शबाना आजमी, सुदामा साह, रंजीत मंडल, पप्पू यादव, ज्ञानसक सिंह, पुलकित मंडल, मो. शाहिद राजा, अनीता देवी, उमा देवी, व्यास जी दास, मो. काफिल, दिनेश पासवान, अमोद कुमार साहू, विजय कुमार सिंह, रघुनाथ दास, श्रवण कुमार राय, चिरंजीवी राय, माधवेंद्र कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं निलाभ चौधरी, पुष्पक सिंह, शिवशंकर चौधरी, संजीव कुमार राय, अरुण कुमार भारती, कैलाश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, देवेन्द्र प्रसाद यादव, रंजीत कुमार भगत, कमरजहां प्रवीण, रागनी देवी, हरशंभु सिंह, इश्तखार आलम, सत्य प्रकाश सिंह, सीताराम मंडल, नमिता रानी, अग्निदेव गोस्वामी, भीम शर्मा, श्याम किशोर मंडल, सुनील चौधरी, हुलास सिंह, प्रकाश राय, विजय कुमार राय, सुरज कुमार, दिलीप कुमार सिंह, सोनेलाल राय, मनीष नागर, विमलदेव राय, लक्ष्मण मंडल, अमर सिंह, विजय कुमार मंडल, फुलेश्वर राय और घुटेश्वर राय को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बदलाव करते हुए त्रिपुरारी कुमार भारती को हटाकर बीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। संगठन में समन्वय स्थापित करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: