5
(1)

भागलपुर । आगामी पोलियो उन्मूलन अभियान, जो 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाला है, को लेकर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार, एसएमओ डॉ. अमर राज और एसएमसी अमित कुमार की ओर से किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बीटीम का कार्यक्रम 18 अक्टूबर को आयोजित होगा।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान में सभी पीएचसी को बीएलटीएफ, टीम और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा और प्रचार-प्रसार सामग्री हर जगह लगाई जाएगी ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अमर राज, यूनिसेफ के एसएमसी अमित कुमार, पीसीआई के आनंद कुमार और यूएनडीपी के संदीप सिंह ने स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, डब्ल्यूएचओ फील्ड मॉनिटर, यूनिसेफ के बीएमसी, डीडीओ आशुतोष कुमार और हेड क्लर्क सुमन कुमार भी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: