5
(2)

नवगछिया के जीरो माइल में स्थित सन वैली पब्लिक में डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत डांडिया नृत्य को पूरे विद्यालय परिवार ने आनंद के साथ देखा। खास आकर्षण उस समय देखने को मिला जब विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने स्वयं डांडिया प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में बच्चियों ने भी सहयोग किया, जो दर्शकों के लिए बेहद सराहनीय और यादगार क्षण रहा।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, निर्देशिका महोदया, उप-प्राचार्य, जीएस न्यूज के मुख्य निदेशक बरुण बाबुल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

पूरे आयोजन ने नवरात्रि पर्व की भव्यता और सांस्कृतिक उत्सव की झलक प्रस्तुत की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: