



भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मथुरापुर भवानीपुर निवासी रुखसाना खातून 27 सितंबर को अपनी बहन के घर जा रही थीं। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़ी थीं कि अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रुखसाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रुखसाना की बहू रानी खातून ने बताया कि वह अपनी बहन के घर ध्रुवगंज जा रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है और गांव में शोक की लहर फैल गई।













