5
(1)

ऐसी व्यवस्था की मंत्रमुक्त हो जाएंगे आप

नवगछिया के जीरो माइल में स्थित फूड प्लाजा रेस्टोरेंट का नए लग्जरी रूप में तैयार होनें के बाद सोमवार की संध्या भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में नवगछिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपालाकृष्णन, संचालक संतोष कुमार और रेस्टोरेंट की संचालिका सिमरन कुमारी ने सामूहिक रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर होटल श्रेयस इन के संचालक श्रेयस कुमार सहित नवगछिया के कई वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी भी उपस्थित थे।

उद्घाटन समारोह में सुमित वर्मा, आनंद मिश्रा, सौरभ कुमार, सुमन देवी, डॉक्टर अमृता कुमारी, पवन कुमार सिंह, सनाया कुमारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी उपस्थित लोगों ने होटल के नए और आधुनिक रूप का भरपूर लाभ उठाया।

उद्घाटन के दौरान गायक और गायिका नें एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम का रोमांच और बढ़ गया। नई व्यवस्थाओं में मॉकटेल वेलकम ड्रिंक, स्टाटर, डिनर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह रेस्टॉरेंट भोजन और मनोरंजन दोनों के लिहाज से एक बेहतरीन स्थल बन गया है।

संचालक संतोष कुमार ने बताया कि फूड प्लाजा रेस्टोरेंट अब विभिन्न आयोजन जैसे बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी, शादी समारोह और अन्य फंक्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका उद्देश्य लोगों को यादगार पल प्रदान करना है। इसके अलावा, जल्द ही रेस्टोरेंट के साथ एक खूबसूरत और हाईटेक मैरिज गार्डन व एक लग्जीरियस सैलून भी जनता के सेवा में उपलब्ध होगा, जो विशेष आयोजनों को और भी आकर्षक बनाएगा।

नवगछिया के इस फूड प्लाजा के नए रूप को देखकर लोग इसकी आधुनिक सुविधाओं और लग्जरी अनुभव से बेहद प्रभावित हैं। यह रेस्टोरेंट न केवल भोजन की गुणवत्ता बल्कि मनोरंजन और सेवा में भी उच्च स्तर प्रदान करता है ।

वही उद्घाटन के मौके पर पहुंचे सैकड़ो लोगों ने संचालक को नए अपग्रेड रेस्टोरेंट के लिए बधाई शुभकामनाएं दी ।

वही संचालक ने बताया कि किसी भी प्रकार की बुकिंग के लिए 9934433194 एवं 9661 904 817 पर संपर्क किया जा सकता हैं ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: