5
(1)

भागलपुर घोघा थाना क्षेत्र के मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क पर सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे एक दर्दनाक घटना घटी। साधुपुर गांव के 45 वर्षीय सुबोध कुमार यादव सड़क किनारे चौकी पर बैठकर बाढ़ के पानी में बधाल की जोगवारी कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया।

बोलोरो की ठोकर से चौकी चूर-चूर हो गई और रोड अवरोधक लगभग पांच फीट दूर जा हटा। ग्रामीणों का कहना है कि बोलेरो का चालक शराब के नशे में था। बोलेरो का मालिक साधुपुर गांव के राजीव कुमार यादव बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद घोघा पुलिस ने बोलेरो को जप्त कर लिया।

सुबोध यादव के पीछे उनकी पत्नी सुनीता देवी, तीन पुत्रियां और दो छोटे पुत्र हैं। उनकी बड़ी पुत्री अंशु की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि दूसरी पुत्री पूजा की शादी नवंबर में होने वाली थी। इस दुखद घटना पर अंशु ने कहा कि उनके पिता की जानबूझकर हत्या की गई।

घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और स्थानीय लोग सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: