



भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम परिसर के बड़ी दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तजन मां गौरी की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचने लगे और देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

इस दौरान स्थानीय पंडित संजय पाठक ने बताया कि अष्टमी पूजा के मौके पर मंदिर में मां गौरी की पूजा-अर्चना करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
















