4.5
(2)

स्थानीय लोगों ने बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव की रखी मांग

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड स्थित लक्ष्मीपुर हॉल्ट रेलवे स्टेशन का मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर और यात्री सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और स्टेशन कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हॉल्ट परिसर में वृक्षारोपण कराने का भी आदेश दिया, ताकि स्टेशन का वातावरण स्वच्छ और हराभरा बना रहे।

डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान अडानी पावर प्लांट के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन की जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भौतिक नक्शा देखा और निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर मालदा डिविजन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने डीआरएम के साथ तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार साह ने डीआरएम से मुलाकात कर बरौनी एक्सप्रेस (13031/13032) का ठहराव लक्ष्मीपुर हॉल्ट पर करने की मांग रखी। उन्होंने डीआरएम को एक लिखित आवेदन भी सौंपा।

सौरभ कुमार साह ने बताया कि लक्ष्मीपुर हॉल्ट भोरंग समेत आसपास के कई गांवों के यात्रियों के लिए एक प्रमुख स्टेशन है। बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जब बरौनी पैसेंजर ट्रेन चलती थी, तब उसका ठहराव लक्ष्मीपुर स्टेशन पर होता था, लेकिन उसके एक्सप्रेस में बदल जाने के बाद ठहराव बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी स्टेशन परिसर में मौजूद थे और उन्होंने रेलवे अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: