5
(1)

नवगछिया । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी रंगरा पश्चिम मंडल पदाधिकारियों, पंचायत अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शक्ति केंद्र बनियावैसी स्थित मसुदनपुर वैसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री नितेश सिंह ने किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बताया कि अब यह बैठक क्रमवार सभी पंचायतों और बूथों पर आयोजित की जाएगी, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

कार्यक्रम प्रभारी किशोर झा ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं विधानसभा विस्तारक अनिल शर्मा ने संगठन के विस्तार और बूथ स्तर पर सशक्त नेटवर्क तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक यादव, पप्पू शर्मा, रंजीत कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार, राजा विनय कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह, नीतीश कुमार, परमानंद यादव, एम. डी. साजिद, सुनील ठाकुर, सुधीर मंडल, बटेश्वर सिंह, कृष्णानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री नितेश सिंह ने किया और सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: