



11 नवंबर को भागलपुर में होगा मतदान

भागलपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान द्वितीय चरण में होगा। इस चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर (सोमवार) को जारी की जाएगी, जिसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) 21 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 16 नवंबर को समाप्त हो जाएगी।
इस चुनाव कार्यक्रम के तहत निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
















