5
(1)

नवगछिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च किया।

यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों ने किया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल एवं वाहन से भ्रमण किया और आम जनता को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चुनाव को देखते हुए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही शराब, हथियारों एवं नकदी के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए चेकपोस्ट और पेट्रोलिंग को भी सख्त किया गया है।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में अमन-शांति बनी रहे और चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: