5
(3)

दबंगों ने बल पूर्वक निर्माण कार्य रोका,

गाली-गलौज करके मजदूरों को भगाया

पीड़ित ने नवगछिया एसपी, एसडीओ, नारायणपुर सीओ एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार

भागलपुर संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर बाजार वार्ड संख्या- 8 में दबंगों द्वारा न्यायालय के आदेश का अवहेलना करते हुए दूसरे की जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा बल पूर्वक निर्माण कार्य रोकने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी गोपाल पोद्दार पिता गंगाधर पोद्दार ने नवगछिया एसपी, एसडीओ, नारायणपुर सीओ एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आवेदन में लिखा है कि मधुरापुर बाजार स्थित खाता- 371, खेसरा- 1981 व 1993, रकवा- 2.5 डिसमिल मेरा ख़ातियानी जमीन है। उक्त जमीन सैकड़ो वर्षों से मेरे दखल कब्जे में है। आपसी बंटवारा के वक्त पिलर देकर जमीन का सीमांकन कर दिया गया है।

सैकड़ो वर्षो से इस जमीन पर मेरा दुकान है। आरोप में लिखा है कि मेरे पड़ोसी स्व शीतल पोद्दार पिता स्व भगवान पोद्दार के द्वारा वर्ष 2000 ईस्वी में नवगछिया न्यायालय में टाइटल शूट नंबर 87/2000, दर्ज किया गया था। जो न्यायालय में 16 वर्षो तक चला। वही वर्ष 2017 में सब-जज 2 नवगछिया के द्वारा मेरे पक्ष में जजमेंट दिया गया। गौरतलब हो कि बीते सप्ताह जब उक्त जमीन पर निर्माण कार्य कराने गए तो पड़ोस के दयानंद पोद्दार पिता स्व शीतल पोद्दार, कपिल कुमार पिता दयानंद पोद्दार तीन अज्ञात सहयोगियों के साथ पहुंचा और कहा कि यह जमीन मेरा है यहां निर्माण कार्य नही होने देंगे। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने लाठी-डंडा दिखाकर निर्माण कार्य को रोक दिया और गाली-गलौज करके मजदूरों को भगा दिया। वहीं न्यायालय से मिले जजमेंट पेपर को देखकर अभियुक्तों ने कहा कि हम कागज और न्यायालय के आदेशों को नही मानते हैं।

तुमको जहां जाना है जाओ जिसे बुलाना है बुलाओ लेकिन निर्माण कार्य नही होने देंगे। जिसके बाद पीड़ित ने निर्माण कार्य रोक दिया और न्यायालय का कागजात लेकर थाना सीओ कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। कही से न्याय नही मिला, थकहार कर सोमवार को एसपी और एसडीओ को आवेंदन देकर गुहार लगाया है। नारायणपुर अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल ने कहा, पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। शनिवारीय जनता दरबार में दोनो पक्षों को बुलाया जाएगा। जनता दरबार में कागजात की जांच कर न्यायोचित कार्यवाई की जाएगी। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने कहा, आवेंदन मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: