



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए 06 अक्टूबर को संध्या 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया था। प्रेस विज्ञप्ति जारी होने के 72 घंटे तक राजनीतिक दलों को अपने पोस्टर, बैनर हटा लेने का निर्देश दिया गया था। 09 अक्टूबर को संध्या 4 बजे यह अवधि समाप्त हो जाएगी। इसके बाद पोस्टर बैनर पाए जाने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन तथा संपत्ति विरोपण अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















