5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं फेक खबरों की जांच के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण एनआईसी, भागलपुर में साइबर सेल के पदाधिकारी पुअनि शिव कुमार द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से फेक या वायरल न्यूज़ की पहचान और जांच करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी निलेश कुमार, आईटी प्रबंधक पूनम कुमारी, साइबर सेल के अन्य कर्मी एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के सदस्य उपस्थित थे।
प्रशिक्षण का उद्देश्य चुनाव के दौरान अफवाहों और गलत सूचनाओं पर समय रहते नियंत्रण सुनिश्चित करना था, ताकि जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: