



दो कारोबारी गिरफ्तार
नवगछिया । बिहपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर अरसंडीह में छापेमारी कर कुल 34 लीटर निर्मित देशी शराब एवं शराब बनाने का उपकरण के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मौके से गैस सिलेंडर, पाईप, रेगुलेटर, तसला जप्त किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या- 244/25 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त अरसंडीह वार्ड संख्या- 4 निवासी ललन उर्फ लालू राय पिता रामदेव राय और मिठ्ठु कुमार पिता मंगलू राय को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।















