5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के तहत शुक्रवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विकास कुमार एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस सहित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरारी परिसर में स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस में किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्डिंग की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने चुनाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण, उचित सीलिंग और तापमान नियंत्रण की व्यवस्था की भी समीक्षा की।

एसडीएम विकास कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। सभी रिकॉर्ड समय पर अपडेट किए जाएं और वेयरहाउस में प्रवेश एवं निकासी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

वहीं, नगर डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि वेयरहाउस परिसर में चौबीसों घंटे पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डिस्पैच सेंटर की व्यवस्थाओं पर भी संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि मतदान से पूर्व सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: