



नवगछिया । 01 सितंबर 25 को गोपालपुर थानांतर्गत ग्राम हरनाथचक स्थित एक घर में दो चोरों को चोरी करते हुए पकड़ा गया था।इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 269/25, धारा- 331 (4)/305/317.(2) बीएनएस दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था एवं कांड में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में गुरुवार को प्राथमिक अभियुक्त हरनाथचक निवासी टोनी कुमार पिता बिंदेश्वरी मंडल को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।















