5
(1)

भागलपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर जिले में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत सैंडिस खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, स्वीप भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और अपने परिजनों, मित्रों एवं पड़ोसियों को भी मतदान हेतु प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने मतदान करने की शपथ ली और लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: