5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत भागलपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी, भागलपुर में 154-पिरपैंती (अ.जा.), 155-कहलगांव, 156-भागलपुर एवं 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट जमा किए जाएंगे। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 14 नवंबर को यहीं की जाएगी।

वहीं, महिला आईटीआई कॉलेज में 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर एवं 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों के पोल्ड ईवीएम एवं वीवीपैट जमा होंगे। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना भी 14 नवंबर को निर्धारित तिथि पर की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: