



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए कुल छह डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं, जहां से मतदान कर्मी, सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस बल को मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा।

निर्धारित डिस्पैच सेंटर इस प्रकार हैं —
152-बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तुलसीपुर
153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया
154-पिरपैंती (अ.जा.) के लिए लक्ष्मी नारायण उच्च विद्यालय, मलिकपुर, पिरपैंती
155-कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला, कहलगांव
156-भागलपुर एवं 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी
157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महिला आईटीआई को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।

प्रशासन ने सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
















