5
(1)

भागलपुर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने शहरवासियों से ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना अनिवार्य है और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना चाहिए।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नियमों का पालन कर वे न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखें। साथ ही, डीएसपी ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वे अपने दुकान के आगे सड़क पर सामान न रखें, क्योंकि इससे पैदल यात्रियों और वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने साफ किया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि शहर को जाममुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात विभाग लगातार अभियान चला रहा है, जिसमें आम नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: