



भागलपुर-बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद राय की मौत हो गई। वे पिछले एक सप्ताह से मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद राय अपने घर कुलहड़िया लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे मोदीपुर अंधेरी नदी के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार की सुबह करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।















