5
(2)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की घोषणा के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन सख्त मोड में आ गया है। इसी क्रम में भागलपुर हवाई अड्डा की चहारदीवारी पर चुनावी प्रचार से संबंधित दीवार लेखन पाए जाने के मामले में कांग्रेस पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह निर्देश दिया गया था कि 24 घंटे के भीतर सरकारी कार्यालयों, 48 घंटे में सरकारी परिसरों और 72 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थलों से सभी प्रकार के चुनावी बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री हटा ली जाए।

इसके साथ ही राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी सार्वजनिक स्थल पर चुनाव प्रचार सामग्री पाई जाने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसी के तहत अंचलाधिकारी सतीश कुमार, जगदीशपुर द्वारा निरीक्षण के दौरान भागलपुर हवाई अड्डा की चहारदीवारी पर कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार से संबंधित दीवार लेखन पाए गए। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कांग्रेस पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध तिलका मांझी थाना में केस संख्या 231/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्रशासन ने कहा है कि निर्वाचन अवधि में आचार संहिता के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उल्लंघन की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: