5
(1)

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के मध्य पंचायत के वार्ड संख्या 01 में स्थित मां छोटी वाम काली मंदिर का इतिहास लगभग 250 वर्ष पुराना बताया जाता है। यह मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र माना जाता है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि मां वाम काली की चौखट पर मांगी गई हर मुराद देर-सबेर अवश्य पूरी होती है।

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यहां मां वाम काली की पूजा वैदिक और तांत्रिक विधि से की जाती है। मंदिर के प्रधान पुजारी मड़वा निवासी चंद्रशेखर झा हैं, जिनके पूर्वज भी पीढ़ियों से इस मंदिर में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं।

पूजा समिति के प्रधानमंत्री अरुण साह कसेरा, सचिव जागेश्वर मोदी और कोषाध्यक्ष अनिल कसेरा ने बताया कि मंदिर के विकास और पूजा आयोजन में पूरे टोला और आसपास के ग्रामीणों का सहयोग मिलता है। यहां पहली बलि सार्वजनिक रूप से दी जाने की परंपरा है।

इस वर्ष काली पूजा 20 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी, जबकि प्रतिमा विसर्जन 21 अक्टूबर को थाना घाट सरोवर में किया जाएगा। काली पूजा समिति के सदस्य ज्ञानदेव कुमार मोदी, कृष्णानंद पोद्दार, पावन पोद्दार, सीनू मंडल, सीटू कसेरा, बबलू कुमार मोदी, मिलन कसेरा, विक्की कसेरा, राजेश कसेरा, अमर कसेरा, सुजीत पोद्दार, बांटी मोदी, अनिल पोद्दार, किशन कसेरा, सुनील पोद्दार, छोटू कसेरा, मिथिलेश पोद्दार, प्रमोद मोदी, उत्तम कसेरा, गुलो कसेरा, घमेंद्र मोदी, अंकू कुमार, कालीचरण पोद्दार, मुन्ना पोद्दार, प्रिंस वर्मा, धर्मवीर पोद्दार, राजू कसेरा और मनीष मोदी सहित अन्य सदस्य भक्तों के बीच शरबत, फल आदि का वितरण करेंगे।

भव्य आयोजन की तैयारियों में गांव के लोग उत्साहपूर्वक जुड़े हुए हैं और हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: