5
(1)

मुंगेर। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हेमजापुर थाना क्षेत्र के फरदा दियारा में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 अर्धनिर्मित देसी पिस्टल, एक हैंड ड्रिल मशीन, एक बेस मशीन, 15 मैगजीन और हथियार बनाने के भारी उपकरण बरामद किए। इसके साथ ही अवैध देशी पिस्टल और अन्य संबंधित सामान भी जप्त किया गया।

इस मामले में हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला निवासी जामा महतो उर्फ जमादार महतो और सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा गांव निवासी रौशन यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस अवैध धंधे में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान भी कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई में सदर डीएसपी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में हेमजापुर थाना पुलिस और जिला सूचना इकाई की टीम शामिल थी। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

बताया जाता है कि बीते एक माह में मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्करों पर लगातार कार्रवाई की है। 25 सितंबर को मुफस्सिल थाना पुलिस ने मिर्जापुर बरदह में, 7 अक्टूबर को तौफिर दियारा में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। 11 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हेमजापुर में तीसरी बड़ी छापेमारी की गई।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंगेर जिले में 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 6 नवंबर को तारापुर और जमालपुर विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में पुलिस हाई अलर्ट पर है और शराब व हथियार तस्करों पर लगातार सघन कार्रवाई कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: