



नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले के 152- बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को चुनावी महत्त्व के प्रति जागरूक किया और सभी से निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का संकल्प दिलाया।

जीविका दीदियों ने मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शपथ ग्रहण कर यह संकल्प लिया कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करेंगे।

इस पहल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों में लोकतंत्र के प्रति उत्साह और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिला। ग्रामीणों ने भी इस अभियान की सराहना की और भविष्य में अपने मताधिकार का सही उपयोग करने का वचन दिया।















